IPL 2025 DC vs LSG Highlights: IPL 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से जीत लिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स काफी मजबूत स्थिती में थी लेकिन आशुतोष राणा ने उनके जबड़े से इस मैच को छीन लिया और इतिहास की सबसे बड़ी सफल रनचेज को हासिल कर लिया। इस मैच में टॉस जीतकर अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर बोर्ड पर 209 रन लगाए हैं। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 75 और मिचेल मार्श ने 72 रन बनाए। वहीं दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके। 210 रन का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1 विकेट शेष रहते मैच को लिया।
आशुतोष राणा ने जिताया दिल्ली को मैच
निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा विपराज निगम और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली। इस मैच में लखनऊ की शुरुआत तेज हुई थी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई जिसे विपराज निगम ने तोड़ा। इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन और मार्श ने संभाला। दोनों ने महज 42 गेंदों में 87 रनों की पार्टनरशिप की।
वहीं, लक्ष्य पीछा करते हुए दिल्ली की टीम काफी मुश्किल में दिखी। उसके जल्द ही पांच विकेट गिर गए। बीच में ट्रष्टन स्टब्स ने शानदार पारी खेली और आशुतोष ने मैच को खत्म किया। उन्होनें अंत में छक्का लगाकर मैच को जिताया। उन्होनें 31 गेंद में 66 रनों की पारी खेली।
IPL 2025 DC vs LSG Playing 11
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
ये भी पढें: IPL 2025 DC vs LSG Dream11 Prediction and Team, Playing-XI