All India Rank Movie Review : BHU IIT से इंजीनियरिंग करने वाले वरुण ग्रोवर की फिल्म ‘ऑल इंडिया रैंक’ एक आधुनिक कॉमेडी-ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है। All India Rank Movie Review हर एक युवा के उसकी किशोरावस्था की कहानी जैसी है। संजय राउत्रे और सरिता पाटिल इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में बोधिसत्व शर्मा, समता सुदीक्षा, शशि भूषण, गीता अग्रवाल और शीबा चड्ढा जैसे कई मुख्य कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगें।
All India Rank Movie Review Overview
Movie Review | All India Rank |
कलाकार | बोधिसत्व शर्मॉ, समता सुधीक्षा, शशि भूषण, गीता अग्रवाल और शीबा चड्ढा |
लेखक और निर्देशक | वरुण ग्रोवर |
निर्माता | संजय राउतरे और सरिता पाटिल |
रिलीज | 23 फरवरी 2023 |
IMDB रेटिंग | 5/10 |
All India Rank : पहले भी बन चुकी है इस विषय पर फिल्म
फिल्म All India Rank Movie Review में जिस विषय पर काम किया है; इस तरह के विषय पर पहले भी फिल्में बन चुकीं है जिसने छप्पड़फाड़ कमाई की। इस विषय पर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी अभिनीत थ्री इडियट्स (3 Idiots) और ऋतिक रोशन अभिनीत सुपर 30 (Super 30) सुपरहिट रही थीं। बीते दिनों रिलीज 12वीं फेल (12th Fail) में आइएएस बनने के जुनून को देख ही चुके हैं। ऐसे में इस विषय को चुनना गीतकार और लेखक वरूण ग्रोवर की एक भूल के तौर पर देखी जा रही है।
![All India Rank Movie Review](https://ratingswala.com/wp-content/uploads/2024/02/all-india-rank-reviews.webp)
इंजीनियरिंग की तैयारी को लेकर बनी वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री को भी लोगों ने देख लिया है। उसकी चर्चा खुब होती है जिसनें एक बड़े फैन बेस को अपनी ओर आकर्षित किया। ऐसे में कंटेंट की रेस में वरूण पीछे रह गए हैं। फिल्म की कहानी कोई 20 साल पहले वरुण ने लिखी और उसे आज फिल्माया गया जो कि पैसे की बर्बादी के समान प्रतीत होता है।
All India Rank Movie Review : आउटडेटेड कहानी
कहानी की बात करें तो कहानी आउटडेटेड लगती है। वहीं, पुरानी घीसी पीटी कहानी जिसे देख कर लोगों ने अपनी बाल सफेद किए हैं। All India Rank Movie Review लखनऊ के रहने वाले एक बालक का कोटा में जाकर अकेले रहना, अजीबोगरीब किस्म के दोस्तों से उसका पाला पड़ना और साथ पढ़ने वाली एक किशोरी पर मोहित हो जाना, ये किसी भी कालखंड की घटनाएं हो सकती हैं। पढ़ाई का दबाव न झेल पाने पर किशोर अपने जीवन से कैसे खिलवाड़ कर बैठते हैं, ये दर्शक ‘थ्री ईडियट्स’ में देख चुके हैं।
![All India Rank Movie Review](https://ratingswala.com/wp-content/uploads/2024/02/all-india-rank-reviews-1.webp)
पढ़ते-पढ़ते लव हो जाए का कमाल हाल ही में ‘12वीं’ फेल में दिख चुका है। कहानी बहुत देसी है, बस इसे एक कमाल की फिल्म बनाने के चक्कर में जो अतिरिक्त मेहनत वरुण ग्रोवर ने कर दी हैं, उसके चलते एक कमाल की हो सकने वाली फिल्म साधारण से भी कमतर फिल्म बनकर रह गई है। आपको बता दें वरुण ग्रोवर इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 5 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें : Article 370 Movie Review : दिल दहला देती है यामी गौतम की यह फिल्म
Poor Story
[…] All India Rank Movie Review : बीते दौर की वही घीसी पीटी क… […]
[…] All India Rank Movie Review : बीते दौर की वही घीसी पीटी क… […]