IPL 2025, Match 8: CSK vs RCB Dream 11 Prediction, Fantasy Tips, Playing-XI: IPL 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू (RCB) के बीच 28 मार्च (शुक्रवार) को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) में खेला जाएगा। मैच का आगाज शाम साढ़े सात बजे से होगा जबकि टॉस इसके ठीक आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सारे मैच का आनंद क्रिकेट फैंस Star Sports Network और JioHotstar ऐप पर ले सकते हैं। ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
CSK vs RCB, IPL 2025 Match 8 Details
दिन | शुक्रवार, 28 मार्च 2025 |
समय | 07:30 PM IST |
वेन्यू | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम |
लाइव | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार |
CSK vs RCB Team Changes
आरसीबी टीम की बात करें तो वह अपने प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करना चाहेगी क्योंकि उसके सभी खिलाड़ियों ने पहले मैच में अच्छा किया था। खासकर स्पिनरों ने दमखम दिखाई थी। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक बदलाव हो सकता है। पहले मुकाबले में मथिसा पथिराना प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इस मैच में उनकी वापसी हो सकती है। आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्हें नाथन एलिस की जगह मौका मिल सकता है। इसके अलावा चेन्नई में किसी तरह के बदलाव की गुंजाइश कम नजर आती है।
CSK vs RCB Fantasy Tips
सबसे पहले अगर सीएसके टीम की बात करें तो बल्लेबाजी पक्ष मजबूत है। उसके ओपनर बल्लेबाज खासकर रचिन रविंद्र और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को अपनी टीम में चुन सकते हैं। वहीं, दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को भी मौका दे सकते हैं। वहीं, आरसीबी में विराट कोहली और फिल शॉल्ट काफी तेज शुरुआत करने में माहिर है। दोनों ने पहले मैच में खूब रन बटोरे थे। ऐसे में इन्हें अपने टीम में जरूर मौका दें। आइए टॉप परफॉर्मर के आंकड़ों पर एक झलक देखते हैं।

CSK vs RCB Dream 11 Prediction
- विराट कोहली (RCB): विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीज़न के पहले मैच में नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जिससे टीम को सात विकेट से जीत मिली।
- फिल सॉल्ट: आरसीबी के नए खिलाड़ी फिल सॉल्ट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 56 रनों की तेज़ पारी खेली, जिससे टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- ऋतुराज गायकवाड़ (CSK के कप्तान): ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीज़न के पहले मैच में कप्तानी करते हुए 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में मदद मिली।
- रचिन रविंद्र: न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर CSK की जीत में अहम भूमिका निभाई।
CSK vs RCB Dream 11 Team 1
विकेटकीपर | फिल शॉल्ट |
बल्लेबाज | विराट कोहली, रजत पाटीदार, रुतुराज गायकवाड़ |
ऑलराउंडर | क्रुणाल पंड्या, रचिन रविंद्र, लियाम लिविंगस्टन |
गेंदबाज | भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद |
कप्तान | रचिन रविंद्र |
उप-कप्तान | क्रुणाल पांड्या |
CSK vs RCB Dream 11 Team 2
विकेटकीपर | फिल शॉल्ट |
बल्लेबाज | देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, राहुल त्रिपाठी |
ऑलराउंडर | शिवम दुबे, सैम कुरेन, क्रुणाल पंड्या |
गेंदबाज | मथिसा पथिराना, खलील अहमद, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार |
कप्तान | विराट कोहली |
उप-कप्तान | शिवम दुबे |
CSK vs RCB Probable Playing-XI
RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टन, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, मोहित राठी/स्वपनिल सिंह।
CSK: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथिसा पथिराना, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें: IPL 2025, Match 8: CSK vs RCB Pitch Report, Weather Forecast, Head to Head Stats