IPL 2025, Match 9: GT vs MI Pitch Report, Weather Forecast, Head to Head Stats: IPL 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 28 मार्च (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का आगाज शाम साढ़े सात बजे से होगा जबकि टॉस इसके ठीक आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सारे मैच का आनंद क्रिकेट फैंस Star Sports Network और JIOHotstar ऐप पर ले सकते हैं। दोनों ही टीमों ने आईपीएल 2025 में अपना आगाज हार के साथ किया है, वहीं इस मैच को जीतने पर गुजरात और मुंबई दोनों की ही निगाहें हैं।
GT vs MI, IPL 2025 Match 9 Details
दिन | शनिवार, 29 मार्च 2025 |
समय | 07:30 PM IST |
वेन्यू | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
लाइव | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार |
GT vs MI Preview
दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही है। मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने हराया था। वहीं, मुंबई के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे। वहीं, गुजरात की टीम को पंजाब किंग्स की टीम ने हराया था। यहां गुजरात की टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन पंजाब किंग्स के उनके मुंह से वह मैच छीन लिया और मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली।
GT vs MI Pitch Report
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जो अपनी बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है। यहां की उछाल और गति के चलते एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। यह पिच आक्रामक बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि, मैच के अंतिम चरण में पिच धीमी होने लगेगी, जिससे स्पिनरों को कुछ सहायता मिल सकती है।
इस मैदान पर पिछले मैच में रनों की बारिश हुई थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर सबसे बड़ा स्कोर है। वही गुजरात टाइटंस ने रनों की पीछा करते हुए 232 रन बनाए। ऐसे में उम्मीद है कि इस मुकाबले में भी रनों की बारिश देखने को मिलेगी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अबतक कुल 37 मैच खेले गए हैं। जिसमें 16 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। वही दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीमों को 20 मैचों में जीत मिली है। जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

Records at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
Match Details | Number |
Total Matches | 37 |
Won Batting First | 16 |
Won Batting Second | 20 |
Average score first inning | 163 |
Average score second inning | 170 |
Highest score | 243/5 PBKS |
Lowest score | 89 GT vs DC |
GT vs MI Weather Forecast
अहमदाबाद में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है, जिससे पूरे मैच के दौरान किसी भी बारिश की बाधा नहीं आएगी। तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि आर्द्रता लगभग 11 फीसदी होगी। इसके अलावा, बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मुकाबला बिना किसी रुकावट के संपन्न होने की उम्मीद है।
- हालत: साफ आसमान
- नमी: 11%
- तापमान: 31-37°C
- बारिश की संभावना: 2%
GT vs MI Head to Head Record
हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें गुजरात की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें GT ने 3 और MI ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।
Category | No. |
Total Match Played | 05 |
GT Won | 03 |
MI Won | 02 |
Tie | 00 |
Read More: IPL 2025, Match 8: CSK vs RCB Pitch Report, Weather Forecast, Head to Head Stats