IPL 2025 SRH vs LSG Dream 11 Prediction: IPL 2025 का 7वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 27 मार्च (गुरुवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का आगाज शाम साढ़े सात बजे से होगा जबकि टॉस इसके ठीक आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सारे मैच का आनंद क्रिकेट फैंस Star Sports Network और JIOHotstar ऐप पर ले सकते हैं। ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
IPL 2025 SRH vs LSG Match Details
दिन | गुरुवार, 27 मार्च 2025 |
समय | 07:30 PM IST |
वेन्यू | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
लाइव | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार |
IPL 2025 SRH vs LSG Head to Head Record
दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक LSG का पलड़ा भारी रहा है। SRH और LSG की टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 3 मैच LSG ने अपने नाम किए हैं और 1 मैच में SRH को जीत मिली है।
- कुल – 04
- लखनऊ सुपर जायंट्स – 03
- सनराइजर्स हैदराबाद – 01
IPL 2025 SRH vs LSG Dream 11 Prediction
सबसे पहले अगर हैदराबाद की टीम पर नजर डालें तो यहां शुरू से लेकर अंत के विस्फोटक बल्लेबाज देखने को मिलते हैं। एक शेर है तो दूसरा सवाशेर। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी रनों की अंबार लगाने में सक्षम हैं। हालांकि, हमारी नजरें ट्रेविस हेड पर रहने वाली है। ट्रैविस हेड दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होते हैं। IPL 2024 में उन्होंने हैदराबाद में 6 पारियों में 241 रन बनाए थे।

वहीं, अगर लखनऊ की टीम को देखें तो यहां मध्यक्रम के बल्लेबाज निकोलस पूरन अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं। पिछले मैच में उन्होंने DC के खिलाफ 30 बॉल पे 75 रन बनाए थे। उनके अलावा मिचेल मार्श ने भी तुफानी पारी पिछले मैच में खेली थी। आप इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 टीम में चुन सकते हैं और कप्तान तथा उप-कप्तान बना सकते हैं।
IPL 2025 SRH vs LSG Dream 11 Team 1
विकेटकीपर | हेनरिक क्लासेन, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत |
बल्लेबाज | ईशान किशन, मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड |
ऑलराउंडर | अभिषेक शर्मा, एडन मार्क्रम |
गेंदबाज | मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, शार्दुल ठाकुर |
कप्तान | ट्रेविस हेड |
उप-कप्तान | निकोलस पूरन |
IPL 2025 SRH vs LSG Dream 11 Team 2
विकेटकीपर | हेनरिक क्लासेन, निकोलस पूरन, ईशान किशन |
बल्लेबाज | ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श |
ऑलराउंडर | अभिषेक शर्मा, एडन मार्क्रम, शाहबाज अहमद |
गेंदबाज | मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर |
कप्तान | निकोलस पूरन |
उप-कप्तान | मिचेल मार्श |
IPL 2025 SRH vs LSG Probable Playing-XI
SRH: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर – एडम जाम्पा।
LSG: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर – मणिमरण सिद्धार्थ।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 SRH vs LSG Pitch Report, Weather Report in Hindi