SRH vs LSG Pitch Report, Weather Report: IPL 2025 का 7वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 27 मार्च (गुरुवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का आगाज शाम साढ़े सात बजे से होगा जबकि टॉस इसके ठीक आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सारे मैच का आनंद क्रिकेट फैंस Star Sports Network और JIOHotstar ऐप पर ले सकते हैं। ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
Sunrisers hyderabad vs Lucknow super giants Match Details
दिन | गुरुवार, 27 मार्च 2025 |
समय | 07:30 PM IST |
वेन्यू | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
लाइव | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार |
IPL 2025 Match no. 7 SRH vs LSG Preview
दोनों ही टीमें काफी मजबूत है लेकिन सनराईजर्स की टीम थोड़ा ज्यादा मजबूत है। पैट कमिंस इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिती को और मजबूत करना चाहेंगे। वहीं, लखनऊ की टीम जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेगी। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच खेल चुकी हैं। हैदराबाद को अपने पिछले मैच में जीत मिली है, जबकि लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में हराया था।

IPL 2025 SRH vs LSG Pitch Report
Rajiv Gandhi International Stadium की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। एक बार बल्लेबाजों की यहां नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं। स्पिन गेंदबाजों को बीच के ओवरों में थोड़ी सफलता मिल सकती है। यहां की पिच से एक बड़े स्कोर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह मैदान IPL के 78 मैचों की मेजबानी कर चुका है। इनमें से 35 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं। यहां उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड SRH (286/6 बनाम RR, 2025) के नाम दर्ज है। यहां न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स (DC) (80 बनाम SRH, 2013) के नाम है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन और दूसरी पारी का 155 रन है।
Records at Rajiv Gandhi Stadium, Hyderabad
Match Details | Number |
Total Matches | 78 |
Won Batting First | 34 |
Won Batting Second | 43 |
Average score first inning | 162 |
Average score second inning | 151 |
Highest score | 286/6 |
Lowest score | 80 |
IPL 2025 SRH vs LSG Weather Report
मौसम रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खुले आसमान की उम्मीद है। तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। वही मैच के दौरान बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
- हालत: साफ आसमान
- तापमान: 28-30°C
- बारिश की संभावना: नहीं
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Match 6 KKR vs RR Pitch Report: Barsapara pitch condition and Stats